औद्योगिक थाना में शांति समिति की हुई बैठक
बक्सर | औद्योगिक थाना कैंपस में सामाजिक कार्यकर्ता के साथ पुलिस ने रामनवमी और रमजान पर्व को लेकर एक बैठक की। बैठक में पुलिस और सामाजिक कार्यकर्ताओ ने पर्व को सौहार्द पूर्ण रूप से मनाने को लेकर चर्चा किया।
दोनों समुदाय का पर्व एक साथ होने के कारण दोनों समुदाय के लोग पर्व में कोई विघ्न बाधा उत्पन्न नहीं हो, जिसको लेकर कई रणनीति बनाया। वही, पुलिस समाज में उपद्रव फैलाने वाले को उपद्रवियों को चिन्हित कर कार्रवाई करने की बात कही है। सामाजिक कार्यकर्ता सुशील राय, हामिद रजा खां ने बताया कि दोनों समुदाय के पर्व को शांति और सौहार्द पूर्ण रूप से मनाने को लेकर पुलिस के साथ बैठक की गई है। बैठक में पर्व को शांतिपूर्ण रूप से मनाने को लेकर कई रणनीति बया गया है। थाना प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि रामनवमी, चैती छठ, रमजान पर्व को देखते हुए सामाजिक कार्यकर्ताओ के साथ शांति समिति की बैठक की गई है।