भूमि विवाद में गोलीबारी एक सख्त हुआ जख्मी

 बक्सर | कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के धरहरा गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई  गोलीबारी में एक सख्त जख्मी हो गया। गोलीबारी के बाद गांव में चारो तरफ अफरा तफरी का माहौल कायम हो।
 ग्रामीणों ने आनन फानन में पुलिस को सूचना देते हुए जख्मी को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहा घायल का इलाज किया जा रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक घायल खतरे से बाहर बताया जा रहा है। जख्मी का पहचान धर्मेंद्र पाल के रूप में हुई है।वही, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई।  बताया जा रहा है कि गांव के ही वशिष्ठ सिंह और धर्मेंद्र पाल के बिच कुछ जमीन को लेकर विवाद चल  रहा था। दोनों पक्ष में विवाद इतना बढ़ गया की गोलीबारी होने लगी।एसपी नीरज कुमार सिंह ने बताया कि  भूमि विवाद को लेकर धरहरा गांव में गोली बरी हुई है। गोलीबारी में एक व्यक्ति जख्मी हो गया है। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने को लेकर छापेमारी कर रही है।

Popular posts from this blog

चाकू से हमले कर छात्र ने ऑटो चालक को किया घायल

राहुल कुमार बने इटाढ़ी के नए थानेदार

ट्रेन में मोबाइल चोरी करते उचक्का हुआ गिरफ्तार