अज्ञात अपराधियों ने सो रहे किसान को मारी गोली, रेफर
बक्सर | मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के डुमडेरवा गांव में अज्ञात अपराधियों ने रात में सो रहे एक किसान को गोली मार कर घायल कर दिया।
आनन फानन में ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना देते हुए घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए बनारस रेफर कर दिया है। बताया जा रहा है कि रात में घर के बरामदे में सो रहे 55 वर्षीय जीवत को अज्ञात अपराधियों ने रात दो बजे के तकरीबन गोली मारकर घायल कर दिया। गोली की आवाज सुनकर घर से बहार निकली घायल की पत्नी कलावती देवी ने देखा की एक बाइक पर दो नकाब पोस अपराधी गोली मर कर भाग रहे थे। वही ग्रामीण सूत्रों की मानें तो वारदात को अंजाम भूमि विवाद में दिया गया है। हालांकि, इसकी पुष्टि नहीं हो रही है।मुफ्फसिल प्रभारी थाना प्रभारी ने बताया कि मामला सन्देहास्पत प्रतीक हो रहा है। मामले की जांच की जा रही है। जो भी दोषी होगा पुलिस उसे गिरफ्तार कर जेल भेज देगी।