दो देसी कट्टा के फाइनेंस कर्मी गिरफ्तार


बक्सर | नवानगर थाना पुलिस ने एक युवक को दो देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार जेल भेज दी है। बताया जा  रहा है कि गिरफ्तार आरोपी सोशल मीडिया पर देसी कट्टा के साथ फोटो डाला था। फोटो वायरल होते ही पुलिस ने गिरफ्तार कर ली। गिरफ्तार युवक की पहचान थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव के वीरा साहू के रूप में की गई है। 
जानकारी के मुताबिक वीरा साहू एक निजी फाइनेंस कंपनी में बाइक फाइनेंस करता था। थाना प्रभारी सनी कुमार ने बताया कि रघुनाथपुर निवासी वीरा साहू दो देसी कट्टे के साथ सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट किया था। फोटो वायरल होने के बाद उसके घर पुलिस ने छापेमारी करते हुए दोनों कट्टे को बरामद कर लिया और अवैध हथियार रखने के जुर्म में उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी पहले दो बार शराब तस्करी और मारपीट के आरोप जेल जा चुका है।

Popular posts from this blog

आपसी वर्चस्व में गोलीबारी, एक शख्स की मौत अन्य 2 घायल, पुलिस छावनी में तब्दील हुआ इलाका।

चाकू से हमले कर छात्र ने ऑटो चालक को किया घायल

ट्रेन में मोबाइल चोरी करते उचक्का हुआ गिरफ्तार