राम जन्मभूमि के तर्ज पर कर्मभूमि का होगा स्वरूप - अश्विनी चौबे
बक्सर। राजपुर प्रखंड के खरवनिया गाँव में श्री रामानुजाचार्य स्वामी सहस्त्राब्दी जयंती एम सात दिवसीय महोत्सव के आखिरी दिन केंद्रीय राज्य मंत्री सह बक्सर सांसद अश्वनी कुमार चौबे ने माथा टेक लोगों के सुख शांति की कामना किया। जहां साधु संतों आशीर्वाद लिया। मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि सभ्यता, संस्कृति, समाज एवं धर्म की रक्षा को लेकर शांति यज्ञ का आयोजन कर मानव की रक्षा कर रहे है।
संत समाज की वजह से आज पूरे विश्व में भारत की सभ्यता एवं संस्कृति के प्रति लोगों की दिलचस्पी बढ़ी है। उन्होंने श्री जीयर स्वामी जी महाराज से राम जन्मभूमि के तर्ज पर ही कर्मभूमि बक्सर को आध्यात्मिक स्वरूप बनाने पर चर्चा की। उन्होंने साधु-संतों से बक्सर के आध्यात्मिक स्वरूप को आगे बढ़ाने के संकल्प को पूरा करने हेतु आशीर्वाद लिया है।