खिड़की के रास्ते घर घुस लाखो रुपए की कीमती सामान की चोरी
बक्सर | नगर थाना क्षेत्र के बाजार समिति रोड में चोरो ने खिड़की घर घुस कर लाखो रुपए के सामान की चोरी की वरदता को चोरो ने अंजाम दिया है। सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि सुरेश नंद मिश्रा के घर में रात में केवल महिला थी। तभी चोरो ने घर के खिड़की रास्ते से प्रवेश कर घर में रखे कीमती सामान की चोरी करने के बाद घर के बाहर से दरवाजा बंद कर फरार हो गया।
जब घर की महिला सुबह जगी तो घर का दरवाजा बाहर से बंद मिला। जब महिला ने टिकट किया तो घर के अंदर सभी सामान बिखरा पद हुआ था। जिसकी सूचना महिला ने आसपास के लोगों को देने के बाद पुलिस को दी।सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस तहकीकात में जुट गई।नगर थाना प्रभारी दिनेश कुमार मालाकार ने बताया कि पुलिस को सुबह सूचना मिली की बाजार समिति रोड के सुरेश नंद मिश्रा के घर अज्ञात चोरो ने लाखो रुपए के कीमती सामान की चोरी कर फरार हो गई। पुलिस मामले की जांच कर चोरी के वारदात में शामिल चोर की पहचान कर रही है।