शराब के साथ बाइक सवार दो तस्कर गिरफ्तार
बक्सर। मुरार थाना क्षेत्र के फफदर मोड़ के पास से पुलिस ने वाहन जांच के दौरान 49 बोतल विदेशी शराब के साथ बाइक सवार दो तस्कर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बताया जा रहा है कि पुलिस होली पर्व को लेकर वाहन जांच कर रही थी। जांच के दौरान एक बाइक पर दो युवक पुलिस को देख भागने लगे। पुलिस ने कड़ी मस्कत से दोनों को हिरासत में लेकर जांच किया तो उसके पास से 49 बोतल शराब बरामद हुआ।
गिरफ्तार शराब तस्कर की पहचान अजित कुमार,ग्राम- गिरधरबराव एवं राजू यादव,ग्राम- मशहरिया के रूप में की गई। थाना प्रभारी रवि कांत प्रसाद ने बताया पुलिस वाहन जांच के दौरान दोनों शराब तस्कर को शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के पूछताछ में दोनों शराब तस्कर ने बताया शराब की खेप यूपी से लेकर आया था। होली के दिन गांव में बेचने को लेकर भंडारण किया जा रहा था।