फैक्स अध्यक्ष पर हमला करने वाला दो फरार आरोपी गिरफ्तार
News4 bxr
बक्सर। बुधवार की रात औद्योगिक थाना क्षेत्र पुलिस ने गोलीबारी के दो मुख्य फरार आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि खुटहा पंचायत के पैक्स अध्यक्ष गगन सिंह गोलम्बर के पास खरीदी हुई जमीन को लेकर घेराबंदी कर रहे थे। तभी आधा दर्जन हथियारबंद बदमाशों ने हमला करते हुए गोलीबारी की वारदात को अंजाम दिया था। गोलीबारी में पैक्स अध्यक्ष गगन सिह घायल हो गए थे। पीड़ित ने पुलिस को दिए आवेदन में आधा दर्जन लोगो को आरोपी बनाया था। पुलिस ने त्वरित कर्रवाई करते हुए कई आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दी थी। लेकिन गोलीबारी के दो मुख्य आरोपी राहुल सिंह और सुग्रीव सिंह पुलिस की गिरफ्त से फरार चल रहे थे। थाना प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी की गोलम्बर के पास हुई गोलीबारी के मुख्य आरोपी सुग्रीव सिंह और राहुल सिंह गोलंबर के पास देखा गया है। सूचना मिलते ही पुलिस ने बताई जगह पर छापेमारी करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि वर्ष 2016 गोलंबर के पास गगन सिंह एक प्लाट खरीदा था। जिसकी घेराबंदी की जा रही थी, उसी दौरान आपसी वर्चस्व को लेकर गोलीबारी की वारदात को अंजाम दिया गया था। जिसमें गगन सिंह पैक्स अध्यक्ष घायल हो गए थे। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपी से पुलिस पूछताछ कर जेल भेज दिया।