मोबाइल चोर गिरोह का भंडाफोड़,छह मोबाइल के साथ पांच गिरफ्तार


बक्सर। नगर थाना पुलिस ने मोबाइल चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए चोरी के 6 मोबाइल के साथ 5 चोर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कमलदह पार्क के पास से सभी चोरों को चोरी के मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार चोर की पहचान सन्नी कुमार सिंह उर्फ कुनाल सिंह, विराट नगर,  अभिनव सिंह, भटवलिया, अंकित कुमार, मुसाफिर गंज,  विक्की कुमार उर्फ़ शिवम कुमार, मुसाफिर गंज, शिवम कुमार शर्मा, पाण्डेयपट्टी के रूप में कई गई है। बताया जा रहा है कि गुरुवार की रात पुलिस कवलदह पोखरा के समीप गश्ती कर रही थी। तभी पुलिस को सूचना मिली कि सन्नी कुमार सिंह अपने दोस्तों के साथ मिलकर चोरी की मोबाइल का खरीद बिक्री करने की फिराक में है। सूचना मिलते ही पुलिस ने बताई जगह पर छापेमारी करते हुए पाच युवक को गिरफ्तार किया। सभी के पास से चोरी के छह मोबाइल बरामद हुई। 

साथ ही पुलिस ने मौके से एक बाइक भी बरामद की। पुलिस ने जब चोरो से पूछताछ किया तो चोरी की बात कबूल किया। थाना प्रभारी दिनेश कुमार मालाकार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते छह मोबाइल के साथ पाच चोर को गिरफ्तार कर जेल भेज दी है।

Popular posts from this blog

आपसी वर्चस्व में गोलीबारी, एक शख्स की मौत अन्य 2 घायल, पुलिस छावनी में तब्दील हुआ इलाका।

चाकू से हमले कर छात्र ने ऑटो चालक को किया घायल

ट्रेन में मोबाइल चोरी करते उचक्का हुआ गिरफ्तार