यूक्रेन में फसे चार छात्रों के लिए जिला प्रशासन ने किया कोषांग का गठन, चार लौटे वापस



यूक्रेन में फंसे छात्रों के परिजन को जानकारी देते अधिकारी
news4 bxr- 

बक्सर।  यूक्रेन में फंसे जिले के आठ छात्रों के लिए जिला प्रशासन ने एक टीम गठित कर दिया है। बताया जा रहा है कि यूक्रेन में फसे छात्रों की सभी जानकारियां टीम उपलब्ध करा रही है। वही, छात्रों से बातचीत कर उनके परिजनों को सभी जानकारियां दिया जा रहा है। जानकारी के अनुसार जिले के आठ छात्र यूक्रेन में फसे थे। जिसमे से चार छात्र यूक्रेन से वापस आ गया है। इसके अलावे चार छात्र वही पर फसे हुए है उसे भी जल्द वापस लाने की तैयारी की जा रही है। जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी ने बताया कि वरीय पदाधिकारी प्रितेश्वर प्रसाद के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया है। विनोद सिंह ने बताया कि यूक्रेन में जिले के आठ छात्र फंसे हुए थे। जिसमें चार छात्र वापस लौट चुके है। चार छात्र अभी वह फसे हुए। उन्होंने बताया कि चारो छात्र सुरक्षित है और सभी को वापस लाने की तैयारी की जा रही है

यूक्रेन में फंसे छात्र 

आलोक रंजन, पिता राजनाथ सिंह, ऊनवास, इटाढी
राहुल कुमार, पिता विश्वनाथ सिंह शांति नगर बक्सर 
आदित्य शंकर, भाई दिवाकर मिश्रा से भी बातचीत हुआ।
अमृतांशु कुमार, पिता महेंद्र प्रसाद दुबे प्राप्त जानकारी के अनुसार रोमानिया के शेल्टर होम में सुरक्षित हैं।  

वापस आने वाले छात्र 

सुप्रिया कुमारी, पिंकी रोशन, मिश्रा श्रेया के परिजनों से टेलीफोन बातचीत से प्राप्त जानकारी के अनुसार सुप्रिया कुमारी गुड़गांव में, मिश्रा श्रेया जौनपुर में और पिंकी रोशन यूक्रेन से वापस आ चुकी हैं एवं कुमार सुभाष यूक्रेन से वापस आ चुके हैं।



Popular posts from this blog

आपसी वर्चस्व में गोलीबारी, एक शख्स की मौत अन्य 2 घायल, पुलिस छावनी में तब्दील हुआ इलाका।

चाकू से हमले कर छात्र ने ऑटो चालक को किया घायल

ट्रेन में मोबाइल चोरी करते उचक्का हुआ गिरफ्तार