रेलवे एक्ट उल्लंघन में 33 यात्रियों से 20 हजार जुर्माना


 
बक्सर | आरपीएफ ने शनिवार को रेलवे एक्ट उल्लंघन करने वालो के विरुद्ध अभियान चलते हुए 30 यात्रियों को पकड़कर 20 हजार रुपया जुर्माना वसूल किया है। बताया जा रहा है कि दानापुर आरपीएफ के वरीय अधिकारियो के निर्देश पर बक्सर आरपीएफ अभियान चलते हुए कार्रवाई की है। 
आरपीएफ इंचार्ज दीपक कुमार ने बताया कि आरपीएफ के वरीय अधिकारियों के निर्देश रेलवे स्टेशन पर जांच अभियान चलाया गया है। जांच के दौरान पुलिस जवान ने रेलवे एक्ट का उल्लंघन करते 30 रेल यात्रियों को पकड़ा।उन्होंने बताया कि 30 रेल यात्रियों को महिला बोगी, बिना टिकट यात्रा और रेलवे ट्रेक पार करने के जुर्म में पकड़ा गया। वही तीन व्यक्ति को न्यूसेंस पैदा करने  करने के जुर्म में पकड़ा गया है। पकड़े गए सभी रेल यात्रियों से पुलिस ने 20 हजार रुपए जुर्माना वसूल किया है।

Popular posts from this blog

आपसी वर्चस्व में गोलीबारी, एक शख्स की मौत अन्य 2 घायल, पुलिस छावनी में तब्दील हुआ इलाका।

चाकू से हमले कर छात्र ने ऑटो चालक को किया घायल

ट्रेन में मोबाइल चोरी करते उचक्का हुआ गिरफ्तार